Skip to main content

नालों की सफाई को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मेयर के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार। युवा मोर्चा सप्त ऋषि मंडल के महामंत्री चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में नालों की सफाई नहीं होने ओर जलभराव के विरोध में ललतारो पुल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर शहर की सफाई व्यवस्था संभालने में नाकाम सिद्ध हुई है। नालों में सफाई अब तक नहीं हो पायी है। शहर में जगह जगह गंदगी की ढेर लगे हुए हैं। मेयर पति लगातार नौटंकी कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो युवा मोर्चा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, पार्षद विनीत जोली व मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि जिस प्रकार से फेसबुक पर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के लोग नाले की सफाई की लिस्ट जारी कर रहें हैं। उसके उलट कहीं पर भी सफाई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। सारे नाले गंदगी से भरे हुए हैं। मंडल मंत्री इष्ट देव सोनी, दीपांशु विद्यार्थी, सनी पवार व प्रदीप त्यागी ने कहा कि मेयर पति नाले में कूदकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर जनता को भ्रमित करने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नालों की सफाई कर व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पवन त्यागी, पूनम मखीजा, अंजू वधावन, पूनम माकन, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार, पंकज शर्मा, विशाल मूर्ति भट्ट, शिवम ठाकुर, अशोक पंडित, राजकुमार, अंकुर, शगुन, नानू, शशांक शर्मा, मनोज राणा, वत्सल पाल बासु, जितेंद्र पांडे आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...