हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार से प्रवासियों और स्थानीय लोगों का मोहभंग हो चुका है। मोदी का प्रभाव भी कम हुआ है। सरकार को बकरी पालन, गाय पालन, दुग्ध उत्पादन जैसे रोजगार के लिए उन्हें 10 लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन देना चाहिए। उन्होने कहा कि 2022 के विस चुनाव में वनाधिकार आंदोलन अहम मुद्दा होगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में घर आए प्रवासियों की मदद करने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। मध्य हरिद्वार के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत उन्होंने प्रदेश भर में घूम-घूम कर प्रवासियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की है। प्रदेश सरकार से प्रवासियों और स्थानीय लोगों का मोहभंग हो चुका है। मोदी का प्रभाव भी कम हुआ है। सरकार को बकरी पालन, गाय पालन, दुग्ध उत्पादन जैसे रोजगार के लिए उन्हें 10 लाख रुपये तक का ब्याज रहित लोन देना चाहिए। हरिद्वार में होटल या सिडकुल में फैक्ट्री लगाने के लिए भी सरकार को आर्थिक सहयोग देना चाहिए। राजस्थान और मध्य प्रदेश के सियासी घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2016 में सभी कांग्रेसियों ने मिलकर अपनी सरकार बचाई थी। वर्ष 2022 के लिए भी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर खड़े होने का निवेदन किया है। भाजपा से बागियों की वापसी के सवाल पर किशोर उपाध्याय का कहना था कि पार्टी को छोड़कर जाने वालों को संगठन में मौका नहीं दिया जाना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज और विभास मिश्रा के नेतृत्व में नितिन कौशिक विशाल राठौर आदि कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार पहुंचने पर किशोर उपाध्याय का स्वागत किया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment