हरिद्वार। राजभवन घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होने देहरादून जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज के समीप पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रोके जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया तथा वहीं धरना देकर बैठ गए। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ध्वस्त कर रही है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी विरोधी दलों की सरकारों को गिराने के लिए षड़यंत्र किए जा रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर भाजपा संविधान का भी सम्मान नहीं कर रही है। राजस्थान में जनता द्वारा चुनी गयी पूर्ण बहुमत की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के मांग करने के बाद भी विधानसभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं। कोरोना संकट पर ध्यान देने के बजाए भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश सरकारों को गिराने के प्रयासों में लगी हुई है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक स्तर पर विरोध करेंगे। इस दौरान धर्मपाल सिंह ग्रामीण जिलाध्यक्ष, संजय अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, राजवीर सिंह राष्ट्रीय इंटक महासचिव, पूर्व विधायक रामयश सिंह, संजय वर्मा, कैलाश प्रधान, अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष,रोहतास सैनी,शिव कुमार जोशी महासचिव, पंडित नवीन बलवंत प्रवक्ता, अमन गर्ग पार्षद,राजीव भार्गव पार्षद,वीके सिन्हा, बालेश्वर सिंह, सुखबीर सिंह, सुनील सिंह, अमित राजपूत, नेपाल चैहान, सोनीका विश्वास, जबर सिंह चैहान, करण पाल सिंह, विनोद कुमार, सत्यवीर सिंह, रोहताश सैनी, सरदार हरजीत सिंह, छोटू, जयंत आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment