Skip to main content

सड़क के निर्माण पर भड़के हरिलोक कालोनीवासी

हरिद्वार। हरिलोक फेस टू वार्ड नं.60 जुर्स कंट्री के पीछे पीरवाली सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र निवासियों में नाराजगी बनी हुई है। स्थानीय निवासियों को आरोप है कि नियमों के तहत सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी संजय अरोड़ा ने कहा कि सड़क का निर्माण प्रारम्भ करने से पहले सड़क पर हो रहे अवैध निर्माणों को हटाना चाहिए था। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण किया गया है। पुलिया, चैम्बर के कारण सड़क का निर्माण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। निर्माण विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क के दोनों ओर से किए गए अवैध निर्माण को हटाना चाहिए। उसके बाद ही सड़क का निर्माण नियमों के तहत किया जाए। संजय अरोड़ा ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण को नहीं हटा रहे हैं। जबकि कालोनीवासियों ने इसका विरोध किया है। जनप्रतिनिधि भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क का निर्माण तभी किया जाना चाहिए। सड़क के दोनों ओर से अवैध निर्माण हटाए जाएं। कालोनीवासी पंकज छाबड़ा ने कहा कि सड़क के किनारे पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाना चाहिए। सड़क का निर्माण नियमों के तहत ही किया जाए। कालोनीवासियों द्वारा सड़क की चैड़ाई को लेकर कई बार बैठकें भी आयोजित की गयी हैं। सड़क निर्माण से पूर्व जिन लोगों द्वारा अपने मकानों के दरवाजों के मुख्य गेट पर सड़कों पर पुलिया बना रखी है। उन पुलियाओं को हटाने की बात सड़क निर्माण से पूर्व की गयी थी। लेकिन कुछ लोग अब सड़क पर किए गए निर्माण को लेकर भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। सड़क की चैड़ाई को कम नहीं किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण जनहित में हटाए जाने चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...