हरिद्वार। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के बाद सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को बंद नहीं किए जाने तथा अनियोजित विकास का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई मेयर प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि अनियोजित विकास के चलते शहर की जनता को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। भूमिगत बिजली लाईन बिछाने के लिए पूरे शहर की सड़कों को खोद दिया गया है। बिजली लाईन बिछाने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर विकास मंत्री अपने गृह क्षेत्र के विकास कार्यो में उदासीनता बरत रहे हैं। बार बार मात्र अधिकारियों के साथ बैठकें तो की जाती हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाते हैं। प्रेम शर्मा व सुमित भाटिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपने कार्यो के प्रति सचेत हो जाएं वरना कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यालयों में तालाबंदी से भी पीछे नहीं हटेंगे। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व विवेक भूषण विक्की ने कहा कि शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। बरसाती पानी गड्ढों में भर रहा है। निर्माण कार्यो के नाम पर कोरी बंदरबांट की जा रही है। हरद्वारी लाल, वसीम सलमानी ने कहा कि सड़क के गड्ढों के साथ साथ चल रहे निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। वरना कांग्रेसी कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में नकुल महेश्वरी, सुनील, रणवीर शर्मा, कैश खुराना, तेजपाल, प्रेम शर्मा, सुमित भाटिया, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment