Skip to main content

शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के अनादर पर भड़के समाजसेवी

हरिद्वार। भगत सिंह चैक पर शहीदे आजम भगत सिंह की नई प्रतिमा की स्थापना तथा सौन्दर्यकरण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा अनियमिताएं बरते जाने पर समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक व उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महामंत्री राम अरोड़ा ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना दिए जाने पर अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के अपमान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माणदायी संस्था आरडब्लयूडी के जेई को जमकर लताड़ा लगायी और नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। पंडित अधीर कौशिक का आरोप है कि चैक पर किए जा रहे सौन्दर्यकरण कार्य के दौरान शहीदे आजम भगत सिंह की पुरानी प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से ईंटों के सहारे जमीन पर रख दिया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदे आजम भगत सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के ऐसे महान सपूत वीर क्रांतिकारी की प्रतिमा का अनादर करने को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महामंत्री राम अरोड़ा ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा को जमीन पर रखकर उसका अनादर किया गया। ऐसे महान बलिदानियों का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर पहुंचे अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह ने जमीन पर रखी प्रतिमा को उठवाकर गाड़ी में रखवाया। उन्होंने कहा कि महापुरूषों की प्रतिमा के प्रति सम्मान प्रकट किया जाना चाहिए। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। सभी को शहीदों के प्रति आदर भाव रखना चाहिए। इस दौरान विक्रम नाचीज, अविनाश गुप्ता, ब्रजमोहन खन्ना आदि भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...