हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कांग्रेस सुधान्शु जोशी को महानगर सचिव मनोनीत किया है। सुधान्शु जोशी के अलावा नवीन कुमार को संगठन में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सचिव मनोनीत होने पर सुधान्शु जोशी का स्वागत करते संजय अग्रवाल ने कहा कि सुधान्शु जोशी के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति व विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करें तथा पार्टी को मजबूत बनाएं। राहुल गांधी एक्शन फोर्स के अध्यक्ष विशाल राठौर ने कहा कि सुधान्शु जोशी सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन में सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढे़गा तथा पार्टी संगठन और मजबूत होगा। सचिव मनोनीत किए गए सुधान्शु जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment