Skip to main content

वन विभाग पर लगाया जबरन ट्रैक्टर ले जाने और अवैध वसूली करने का आरोप

हरिद्वार। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने वन विभाग के कर्मचारियों पर जबरन ट्रैक्टर ले जाने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। कनखल स्थित अखाड़े में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहष्पतिवार को एक्कड़ कलां स्थित अखाड़े की शाखा में सेवादार कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अखाड़े के बाग से सूखी लकड़ियां एकत्र कर ट्रैक्टर से अखाड़े में ला रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने सेवादारों पर पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए उन्हें डरा धमकाकर अवैध वसूली का प्रयास किया। सेवादारों ने इसका विरोध किया और उन्हें सूचित किया। उन्होंने इसकी सूचना डीएफओ व रेंजर को दी। अधिकारियों से मौका मुआयना करने का अनुरोध किया गया। लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। केवल एक टीम भेज दी गयी। टीम में शामिल कर्मचारी जांच करने के बजाए अखाड़े के ट्रैक्टर को जबरन अपने साथ ले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने गुण्डागर्दी दिखाते हुए अखाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अखाड़े के सेवादारों के साथ ऐसा व्यवहार वन विभाग की औछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि घटना का पूरा वीडियो अखाड़े के पास है। वन विभाग के आला अधिकारियों को मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। हिन्दु रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी महाराज ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ काटने जैसा झूठा आरोप लगाकर अखाड़े से अवैध वसूली करने का प्रयास बेहद चिंतनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संतों का उत्पीड़न सहन नही किया जाएगा। यदि ट्रैक्टर वापस नहीं किया गया तो थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी। एक्कड़ कलां शाखा के मुकामी महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े के संतों व सेवादारों को परेशान करने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सोची समझी साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर विवाद बनाया जा रहा है। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक जिवेंद्र तोमर ने बताया कि पूरी घटना उनकी मौजूदगी में हुई। उन्होंने भी मनमानी कर रहे वन विभाग के कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने और जबरन ट्रैक्टर अपने साथ ले गए।यदि अखाड़े का ट्रैक्टर वापस नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महंत सतनाम सिंह, महंत विरेंद्र हरि, संत खेमसिंह, संत जसकरण सिंह, संत तलविन्द्र सिंह, संत सिमरन सिंह, संत रामस्वरूप सिंह आदि भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।