हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जल संस्थान और विद्युत विभाग पर बिजली पानी के भारी बिलों के नाम पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सड़को पर उतरकर विरोध जताया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि इस समय जनता की आर्थिक स्थिति खराब है। लाॅकडाउन में जनता को भारी मंदी से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग आपूर्ति तो ठीक से दे नही पा रहे उल्टा अनावश्यक बिलो के नाम पर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। जनता लगतार लाॅकडाउन के अवधि के बिजली पानी के बिल माफ करने की मांग करती आ रही है। लेकिन विभाग जनता का उत्पीडन करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, हिल बाईपास व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, हरपाल उप्पल एवं विनोद गिरी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस समय जनता को जल एवं बिजली विभाग द्वारा राहत देने की बजाय जनता पर बोझ डालने का कार्य करने की तैयारी की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। अगर बिना जनता की राय जाने बिना किसी के बिजली पानी के कनेक्शन काटे गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधुत विभाग और जल संस्थान के खिलाफ विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से धर्मपाल प्रजापति, भूदेव शर्मा, विक्की कुमार, विशाल मलिक, शुभम सुखीजा, दीपक मेहता, मनीष धीमान, प्रीतम सिंह, गणेश कुमार, राजेश शर्मा, राजू कुमार, ललित अग्रवाल, प्रदीप कुमार, हेमंत सुखीजा, अजय वाधवा, रोहित भसीन, अशोक वर्मा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment