हरिद्वार। सुभाष नगर के व्यापारियों ने बैठक कर स्वयंभू व्यापार मंडल बने संगठनों का बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में चुनाव से नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया। जिनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने बताया कि 20 जुलाई को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। 14 जुलाई को नामांकन व 15 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 20 जुलाई को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पानी की टंकी सुभाष नगर में मतदान कराया जाएगा। पारदर्शी चुनाव हेतु निशांत त्यागी, राजीव गोयल, तेजपाल यादव, गौरव जाम व आशीष आदि पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मृदुल कौशिक ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग व्यापारियों में फूट डाल कर अपने हित साध रहे हैं। व्यापारियों को अपनी एकजुटता का परिचय देकर ऐसे स्वार्थी लोगों को दूर करना चाहिए। निवर्तमान अध्यक्ष निशांत त्यागी ने कहा कि व्यापारियों को तोड़ने वाले व्यक्तियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, पूर्व सचिव विकास यादव, सुभाष नगर के सभासद अंकुर यादव,सुभाष चैधरी, अनिल राणा व व्यापारी गगन वर्मा, आदित्य गिरी, मोहसिन, दीपक नेगी, सोमेंद्र धीमान, रवि कुमार, इंदर तनेजा, अंकुर प्रजापति, मुकेश सेठ, जितेंद्र प्रजापति, मनोज अरोड़ा, सोनू सैनी, रिंकू यादव, सौरव सक्सेना, पंकज मलिक, बलविंदर सिंह बत्रा, अतिन वर्मा, पंकज कंडारी, खुशनसीब, शुभम आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment