हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने शनिवार को लाॅकडान में शिवालिकनगर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान पर सवाल खड़े किए। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक नेता के इशारे पर शिवालिक नगर के व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सोची समझी नीयत के तहत व्यापारियों के होर्डिंग, साईनबोर्ड हटवाए गए। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा के साथ कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी भी की गयी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की गयी। व्यापारियों द्वारा पुलिस को कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गयी। संजीव चैधरी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष शासनादेश का पालन नहीं कर रहे हैं। सफाई, गृहकर व अन्य टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का काम किया जा रहा है। संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी यदि अपना रवैया नहीं बदलते हैं तो व्यापारी उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा कि बंद के दौरान बिना नोटिस दिए ही व्यापारियों की दुकानेां के समक्ष खड़े होर्डिंग, साईनबोर्ड हटाने का यह प्रयास निंदनीय है। व्यापारियों की दुकानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष व्यापारियों की एकता को खण्डित करने का प्रयास कर रहे हैं। दबाव बनाकर व्यापारियों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष की हठधर्मिता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। वरना उनके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश भार्गव, मनोज सिंघल, सुरेश भाटिया, ऋषभ शर्मा, अमितोष आदि व्यापारी भी मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment