Skip to main content

युवक कांग्रेस ने सड़कों के गड्ढे भरने की मांग को नलेकर किया प्रदर्शन

हरिद्वार। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में व शहर महासचिव शिवम गिरी के संयोजन में कार्यकर्ताआंे ने शहर की खस्ताहाल सड़कों व जगह-जगह खुदे गड्ढों के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत व गड्ढों को भरने की मांग की। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। चारो और फैले गड्ढों की वजह रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार की कुम्भकर्णी नींद के कारण शहरवासी परेशानी उठाने को मजबूर है। शिवम उपाध्याय व चरण सिंह ने कहा कि हरिद्वार में ऐसी स्थिति कभी नही रही। अनियोजित तरीके से चल रही खुदाई से शहरवासी, व्यापारी व यात्री सभी परेशान हैं। कोरोना ने कारण व्यापार पहले ही ठप्प है। गड्ढों के जंजाल से स्थानीय खरीदार भी बाजारों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। शहर महासचिव शिवम गिरी व राजेश रौथाण ने कहा कि 18 वर्ष पूर्व हरिद्वार जहां था आज 18 वर्षों बाद शहर उससे भी निचले पायदान पर खड़ा है। तीर्थनगरी के विकास को लेकर रोजाना हो रही हाईप्रोफाइल मीटिंगों के बावजूद जस की तस स्थिति बेलगाम प्रशाशन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की लाचारी को दर्शाती है। युवा काँग्रेस नेताओ ने प्रशाशन और शहरी विकास मंत्री को चेताते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त नही किया गया तो युवक कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। विरोध प्रदर्शन में विधानसभा सभा अध्यक्ष सेवादल नितिन यादव, आकाश भाटी, पंकज चैबे, नितिन शर्मा, गौरव शर्मा, वेदान्त उपाध्याय, करन सिंह राणा, सन्नी मल्होत्रा, प्रशांत शर्मा, कृष्णा ठाकुर, ऋषभ लाला, संजय दुबे, जतिन बब्बर, विशाल चैधरी, श्यामू भट्ट आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...