हरिद्वार। डेंगू व कोरोना से बचाव हेतु चलाये जा रहे सफाई व जागरूकता अभियान के तहत वार्ड नं. 3 दुर्गानगर में सफाई निरीक्षक विकास छाछर के संयोजन व क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में सघन सफाई अभियान चलाया गया। समाजसेवी जनेश्वर त्यागी ने छिड़काव मशीन चलाकर सफाई अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जागरूकता व अपने आस-पास की स्वच्छता से ही डेंगू व कोरोना को परास्त किया जा सकता है। डेंगू का मच्छर सदैव साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए अपने घर के आस-पास, कूलर, फ्रिज, पुराने टायर, बड़े बत्र्तनों में पानी जमा न होने दें। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आज समूचे दुर्गानगर में वृहद स्तर पर नगर निगम की टीम ने नमामि गंगे, एशियन पेंट्स, आकांक्षा इण्टर प्राइजेज व क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया है। इसके तहत सभी गलियों में साफ-सफाई कराते हुए चूने व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया तथा कोरोना व डेंगू के दृष्टिगत प्रत्येक घर को सेनेटाइज करने के साथ-साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया है। शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता सुखेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि जिस प्रकार नगर निगम की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ अनेक स्थानों में पानी में उत्पन्न डंेगू के लार्वा को नष्ट करने का काम किया है, जिससे क्षेत्रवासियों को डंेगू के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी। समाजसेवी रामदयाल यादव व राजेश सूद ने कहा कि स्वच्छता अभियान से जहां क्षेत्र को कूड़े की गंदगी व बीमारियों से मुक्ति मिली है वहीं क्षेत्रवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। भाजयुमो के वार्ड अध्यक्ष भारत नन्दा ने कहा कि पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में अगले चरण में कैलाश गली व शेर गली में सफाई अभियान चलाया जायेेगा। इस अवसर पर समूचे दुर्गानगर क्षेत्र की प्रत्येक गलियों में नगर निगम कर्मियों व क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से सफाई करते हुए क्षेत्रवासियों को पत्रक देकर डंेगू के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुखेन्द्रसिंह तोमर, मा. गंगाराम पाल, जनेश्वर त्यागी, राजेश सूद, रामदयाल यादव, शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजयुमो के वार्ड अध्यक्ष भारत नन्दा, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर, सचिन शर्मा, भगत सिंह रावत, बंटी चैधरी, सोनू पंडित, श्यामसुन्दर शर्मा, ऋषभ, नाथीराम प्रजापति, ज्ञानी हरभजन सिंह, रोहित यादव, आदित्य यादव, कमल अरोड़ा, महंत सूरज दास, महंत सुमित दास, महंत मुकेश, विनोद शर्मा, प्रमोद पाल, विजय उप्रेती, सूर्यकान्त शर्मा, नीरज शर्मा, आशू आहूजा, दिनेश शर्मा, मनोज पाल, रमेश कुमार, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, विशाल गुप्ता के साथ ही नगर निगम के सफाई निरीक्षक विकास छाछर, सफाई नायाक सुभाष खैरवाल, गोपाल हवलदार, काका हवलदार आदि ने सफाई अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment