हरिद्वार। भाजपा पार्षद दल व कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल व जिला महामंत्री विकास तिवारी एवम तीनों मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप तथा जिओ कंपनी द्वारा बिना अनुमति की जा रही रोड कटिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन किया। सुनील अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जियो कंपनी द्वारा अनुमति से अधिक की जा रही रोड़ कटिंग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। चैदह सौ मीटर की अनुमति के विपरीत जियो ने पूरे शहर की सड़कें खोद दी हैं। इस पर मेयर व मेयर पति चुप्पी साधे हुए हैं। शहर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू की रोकथाम करने में भी मेयर पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। निगम क्षेत्र में शामिल किए गए जगजीतपुर, गुरुकुल, सीतापुर नया गांव, सुभाष नगर तथा पांडेवाली क्षेत्र का बुरा हाल है। सभी इलाकों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नियमित रूप से सफाई नहीं होने से मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। जिससे संक्रामक रोग पनप रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्रमचारी उत्तरी हरिद्वार में डेंगू को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद परमिंदर गिल, नितिन माना, शुभम मैंदोला, प्रशांत सैनी, राधेकृष्ण, निशा नोडियाल, सपना शर्मा, सुनील पांडे, हितेश चैधरी, प्रीत कमल, दीपक टण्डन, कामिनी सडाना, किशन बजाज, मंत्री प्रतिनिधि अनिल पुरी, सुभाष सैनी आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment