Skip to main content

डेंगू के प्रति जागरूकता के लिए कांगेंस ने चलाया जागरूकता अभियान

हरिद्वार। बढ़ते डेंगू के प्रकोप से सुरक्षित रखने के लिए सोमवार को क्षेत्रवासियों द्वारा शिवनगर रानीगली भूपतवाला से दूधाधारी चैक तक जागरूकता अभियान चलाया गया। कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में निकाली गयी जागरूकता रैली में शामिल युवाओं ने लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखने, पानी इकठ्ठा नहीं होने देने के प्रति जागरूक किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते डेंगू का डंक भी पांव पसार रहा है। लोगों को जागरूक रहकर अपना दायित्व निभाना होगा। अपने घरों में पुराने टायर, कूलर, गमले, फ्रिज की टेª आदि में पानी जमा ना होने दें। डेंगू का लार्वा एकत्र पानी में ही पैदा होता है। जागरूकता से ही डेंगू को दूर भगाया जा सकता है। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रतिवर्ष धर्मनगरी में डेंगू के कारण कई मौते हो जाती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग करते हुए कहा कि समाज में डेंगू के प्रति जागरूकता चलाए जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि विशेष रूप से अभिभावकों को बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। डेंगू से बचने के लि बच्चों को फुल बाजू के कपड़े पहनाएं। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों की साफ सफाई करना जरूरी है। स्वयं जागरूक रहेंगे तो डेंगू पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंन राज्य सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि डेंगू के नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में युद्ध स्तर पर सुधार किया जाना चाहिए। यह जागरूकता रैली लोगों को डेंगू के प्रति सचेत करने के लिए आयोजित की गयी है। अखिल गिरी, गनन सिंह व सोमदत्त राजपूत ने कहा कि डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सहभागिता निभानी होगी। जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग करते हुए सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए। इस अवसर पर ओमप्रकाश ग्वाली, तुषार कपिल, आकाश भाटी, हन्नी अग्रवाल, सन्नी मल्होत्रा, एकलव्य गोस्वामी, कर्ण सिंह, दीपक पांडे, मनीष कर्णवाल, संदीप सैनी, अनुज, भोला, रोहित भटनागर, लव पांडे, पंकज चैबे, कुश पांडे, तनिष्क यादव, रवि, अक्षय, विशाल, अजय, सागर राजपूत, मंजू रानी आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...