हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में चल रहे सफाई कर्मियों और मालियों का धरना अभी भी जारी है। गुरुकुल से अनुबंध समाप्त होने के बाद अनशनरत कर्मचारी गुस्से में हैं। भाजपा नेता नरेश शर्मा ने धरना स्थल पहुंच अनशनकारियों की जायज मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 7 दिनों से लगातार चले आ रहे धरने-प्रदर्शन को भाजपा नेता नरेश शर्मा ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी गुरुकुल प्रशासन से वार्ता कर आपकी उचित मांगों को पूरा करा कर धरने को समाप्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भारती राम ने कहा कि यदि जल्दी सफाई कर्मचारियों की मांगी नहीं मानी जाती तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। गुरुवार को अंबेडकर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारती राम, विनोद आजाद, जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला महामंत्री मोहित कांडपाल ने अपना समर्थन दिया। धरने पर मुख्य रूप से जिला संदीप चिनलया, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रिंस लोहार, शाखा अध्यक्ष संजय कुमार, शाखा प्रभारी संजीव कुमार, दीपक कुमार, जॉनी टोंक, सागर, सोनू कुमार, सुधीर, आकाश, धर्मवीर, सुधीर, कुलवंत राय आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment