हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्रतार लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जनपद में 112 नये कोरोना संक्रमित की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 2787 हो गयी। कटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 435 हो गयी है। अभी भी तीन हजार से ज्यादा सैंपल की जांच रिपोट का इंतजार है। शुक्रवार को 106 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल जनपद के विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में 674 पाॅजिटिव लोगों का उपचार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को जनपद में 112 व्यक्तियों को कोविड19 यानि कोरोना संक्रमित होने की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 2787 हो गयी है। शुक्रवार को 2313व्यक्तियों के सैपंल जांच के लिए भेजे गये।जनपद से अब तक 44699 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये,जिनमंे से 40560व्यक्तियों की रिर्पोट आ चुकी है। इनमें से 38964 लोगों की नेगेटिव तथा 2787लोगों की रिर्पोट पाॅजिटिव पायी गयी है। अभी भी 3193 लोगों की सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को 2313व्यक्तियों के सैपल जांच के लिए भेजे गये। दूसरी ओर जनपद में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 435 हो गयी है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment