हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्रतार कम होने का नाम नही ले रही,बुधवार को 69नये पाॅजिटिव की पहचान हुई तो वही 87 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अभी भी 3475लोगों के सैपंल का इंतजार है। बुधवार को 1549 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जनपद में अभी भी 323कटेनमेंट जोन बरकरार है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32सौ से उपर हो गयी,हलांकि एक्टिव केस 566 है। कोरोना संक्रमण की रफ्रतार थमने का नाम नही ले रही। जनपद में बुधवार को 69नये कोरोना पाॅजिटिव की पहचान की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को कोविड19 के तहत 69 नये पाॅजिटिव की पहचान हुई,हलांकि राहत की बात यह है कि बुधवार को 87 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जनपद में संक्रमितों की संख्या 3207 हो गयी। 566 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार जारी है।जनपद के विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में अभी भी 4183 व्यक्तियों को भर्ती कराया गया है। अभी भी 3475 लोगों के सैम्पल का इंतजार है। बुधवार को 1549लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment