हरिद्वार। प्रदेश के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी भारी तादाद में संक्रमितों की पहचान की गयी। शुक्रवार को जनपद में मिले 73संक्रमितों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के करीब पहुच गया। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 358 हो गयी है। शुक्रवार को 1510व्यक्तियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गये। जबकि 2715 सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार अभी भी है। फिलहाल जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टर में 432व्यक्ति भर्ती है,जिनका उपचार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को जनपद में 73नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। जबकि स्वस्थ होने पर 38 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 1982 हो गयी है। जनपद में अब तक 34255 व्यक्तियों के सैम्पल जांच के लिए भेेजे गये,जिनमें से 31212 व्यक्तियों की सैम्पल रिपोट प्राप्त हुई है,इनमें से 29350 नेगेटिव तथा 1983 रिर्पोट पाॅजिटिव पायी गयी है। अभी भी 2715सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को 1510व्यक्तियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गये। जनपद में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 358 हो गयी है। दूसरी ओर अभी भी विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में 4151व्यक्तियों को भर्ती किया गया है,जिनमें 35अन्य जनपदों के रहने वाले शामिल है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment