Skip to main content

जनपद में कोरोना वायरस का कहर जारी 122 नये संक्रमितों की पहचान

हरिद्वार। जनपद में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को भी 122नये कोरोना मरीज मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या साढे चार हजार से उपर पहुच गयी। कोरोना का कहर अब सरकारी कार्यालयों में पहुच गया। रविवार को 38लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही रविवार को 1369 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। फिलहाल जनपद में 3028 लोगों की जांच रिर्पोट का इंतजार है। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या 443 हो गयी है।रविवार को भी बड़ी संख्या में सरकारी मुलाजिम भी कोरोना के शिकार हुये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को जनपद में 122 कोविड19 के नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 4508 हो गयी। इनमें से 418 एक्टिव केस है,जिसे विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में भर्ती किया गया है। 38लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।जनपद के विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में 4205 व्यक्तियों को भर्ती किया गया है। रविवार को 1369 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। अभी भी 3028लोगों के सैंपल की जांच रिपोट का इंतजार है। रविवार को हरिद्वार शहर से 63,बहादराबाद क्षेत्र से 41,रूड़की क्षेत्र से 18 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के 7,पुलिस विभाग के 3 के अलावा जिलाधिकारी कार्यालय के 5 तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय के दो कार्मिक भी पाॅजिटिव पाये गये है।


। पथरी थाने में तैनात एक सिपाही की देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर गया था। टेस्ट कराने पर फेरूपुर चैकी प्रभारी व दो सिपाहियों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव आयी है। इसके चलते पुलिस चैकी सील कर दी है। इसके साथ ही हाल के दिनों में पुलिस चैकी व थाने आने वालों को अपना कोविड टेस्ट कराने की सलाह भी दी गई है। सिपाही के निधन पर दुख जताते हुए पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि सिपाही वर्ष 2018 से पथरी थाने में तैनात था। थाना व चैकी में सैनिटाइजेशन कराते हुए फेरूपुर पुलिस चैकी को सील कर दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।