हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण का बम दूसरे दिन भी फूटा,शनिवार को जनपद में 152 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। शनिवार को संक्रमितों में चार पुलिसकर्मी सहित 17सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। हरिद्वार शहर में 56 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही 38 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जनपद में संक्रमितों की संख्या 4386 हो गयी। हलांकि अभी 426 एक्टिव केस है। जनपद के विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में 4205लोगों को भर्ती किया गया है। अभी भी करीब तीन हजार सैम्पल की जांच रिर्पोट आनी बाकी है। शनिवार को 1656 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को जनपद में कुल 152 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4386 हो गयी। हलांकि इनमें से एक्टिव केस की संख्या 426 है,जो विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में भर्ती है। जनपद से अब तक 63085 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये,जिनमें से 58523 लोगों की जांच रिर्पोट आ चुकी है। इनमें से 54423नेगेटिव है,जबकि 4386 पाॅजिटिव के अलावा अभी 2987 लोगों की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शनिवार को जनपद से 1656 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 443 हो गयी है। शनिवार को जारी नये मरीजो ंकी सूची में 56 हरिद्वार शहर से,36बहादरबाद क्षेत्र से तथा 66रूड़की क्षेत्र से शामिल है। इनमें चार पुलिसकर्मी,तीन स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य विभागों के दस कर्मचारी भी शामिल है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment