हरिद्वार। जनपद में सोमवार को भी कोविड19 के 109 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3656 हो गयी,हलांकि जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 335 भर्ती है। दूसरी ओर सोमवार को 119लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जबकि 1035लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जनपद में अभी भी 269कटेनमेंट जोन बरकरार है। 2650 लोगों के सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को जनपद में कोविड19 के 109नये संक्रमित की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 3656 हो गयी। सोमवार को 1035लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। अभी भी 2650लोगों की जांच रिर्पोट का इंतजार है। सोमवार को 119लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अभी भी 269कटेनमेंट जोन बरकरार है। जबकि विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में 4175लोगों को भर्ती किया गया है। जनपद में कोविड19 यानि कोरोना के 335 एक्टिव केस जारी है। दूसरी ओर राज्य के कोविड19 कंटोल रूम के आॅकड़ों में जनपद में 133 नये केस दर्शाया गया है। सोमवार को सरकारी विभाग के 11,सिडकुल के विभिन्न फैक्टियों के 19,प्राइमरी कांटेक्ट वाले 32,कटेनमेंट जोन के 23,फ्रलू क्लीनिक के 6 के अलावा 18लोगों के बारे में सम्पर्क कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment