Skip to main content

जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों की सहभागिता से विभिन्न निकायों ने चलाया डेंगू उन्मूलन अभियान

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर रविवार को दोनों नगर निगम, नगर पालिकाओं नगर पंचायतों द्वारा डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अनिवार्य रूप् से चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू रोधि अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन, विद्यालयों, होटल एसो.आदि को भी जोड़ा गया है। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहयोग प्रशासन को मिल रहा है। रूड़की मेयर श्री गौरव गोयल, नगर आयुक्त श्रीमती नूपुर वर्मा ने रूड़की क्षेत्र में डेंगू जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंनंे सघन अभियान चलाते हुए आठ होटलों में लार्वा निरीक्षण किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता को घर-घर जाकर जागरूक किया। नगर निगम हरिद्वार ने तहसील अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर हरकी पैड़ी, भूपतवाला, खड़खड़ी, ब्रम्हपुरी, आर्य नगर, पीरवाली गली, लाल मंदिर, राजीव नगर, जगजीतपुर क्षेत्रों में सर्वे किया और कई जगह लार्वा पाया जाने पर उसे नष्ट कराया और लोगों को घर मे इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के समय-समय पर सफाई करने व पानी जमा न होने देने की अपील की। हरकी पैडी क्षेत्र के होटल वरदान के नजदीक वाली आवासीय काॅलोनी में निगम टीम ने निरीक्षण किया। यहां लार्वा पाये जाने पर उसे नष्ट करने के साथ ही मौजूद लोगों को लार्वा दिखाया। जिससे लोग लार्वा को पहचान कर तत्काल नष्ट कर सकें। नगरपालिका शिवालिक नगर ने भी दवा छिड़काव और सफाई अभियान चलाया। एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में नगर पालिका लक्सर ने हरिद्वार रोड़, गोवर्धनपुर, मेन बाजार डेंगू जागरूकता अभियान चलाया। गया गंदगी फेलाने पर दुकानदारों के चालान भी काटे गये। एसडीएम भगवानपुर संतोष पाण्डे ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे जाकर अभियान चलाया। उन्होंने नगर पचांयत भगवानपुर टीम के साथ ग्राम हसनवाला, रूहालकी दयाल, ग्राम सभा सिकरोड़ा खालापुर, बंजारेवाला ग्रंट, तेलपुरा, हबीबपुर नवादा, मानक मजरा, ग्राम सिरचंदी में ग्राम प्रधानों और वार्ड सभासदों के साथ मिलकर छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया। विकासखण्ड नारसन में ग्रमा मुंडलाना, गा्रम पंचायत बिजोली, अकबरपुर,ढाढेकी सहित नगर पंचायत झबरेड़ा, नगरपालिका मंगलौर, नगर पंचायत हरिद्वार, जिला पंचायतीराज विभाग ने भी विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।