हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभासद आदर्श जेटली का रविवार दोपहर लंबी बीमारी के बाद एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। 62 वर्षीय जेटली बीते 18 दिनों से एम्स में भर्ती थे। उनके निधन से शहर के कांग्रेसियों और नगर निगम से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्हें हार्टअटैक आया था जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रद्धांजलि देने वालों में मेयर अनिता शर्मा, डा. संजय पालीवाल, अंबबरीश कुमार, विमला पांडे, प्रदीप चैधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, विकास चैधरी, नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, अशोक शर्मा, बलजीत सिंह, अमरदीप रोशन, रविबहादुर, नितिन तेश्वर, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, गुलबीर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कैलाश प्रधान, महेश राणा आदि शामिल हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment