हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुनीता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में तमाम लाइटें बंद पड़ी है। जीडी पुरम, शिवनगर, रानी गली, उत्तम बस्ती, श्रद्धा पुरम, सत्यम विहार, गायत्री विहार, श्याम लोक कॉलोनी, भागीरथी नगर, गंगोत्री बिहार, अमृत गंगा, ओम विहार, भट्टा कॉलोनी आदि तमाम इलाकों में स्ट्रीट लाईन खराब पड़ी हैं। लेकिन मेयर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि शहर में डेंगू पांव पसार रहा है। लेकिन शहर में न तो दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। ना ही पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ किया जा रहा है। जन समस्याएं दूर करने के बजाए मेयर अपने कार्यालय में बैठकर एसी की हवा खा रही हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा आए दिन गड्ढों में खड़े होकर नालों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने का काम करते हैं। भविष्य में होने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाने जा रही है। मेयर की कार्यप्रणाली को लेकर जनता को जागरूक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि मेयर एक कठपुतली के रूप में काम कर रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में सौरव, रामअवतार शर्मा, महेश आनंद, सुभाष सचदेवा, अशोक कुमार, विक्रांत गर्ग, बाबू, रवि राजपूत, उमेश आनंद, संजय बोरा, बीबी शर्मा, बीडी शर्मा, हिमांशु शर्मा, रेनू, पायल मिश्रा, अजय भारद्वाज, गणेश पांडे, महेश भट्ट, राजेश कुमार, सुखविंदर शर्मा, सौरव साखियां, राम अवतार, अंकुश भाटी, रितेश, भावना शर्मा, रेणुका, रिया अरोड़ा, रमेश भाटिया, चंद्रकांत भाटिया आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment