हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन होने की खुशी में कुशावर्त घाट के समीप हनुमान घाट स्थित हनुमान मंदिर में 5100 लड्डू और खीर का वितरण किया गया। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। हनुमान घाट स्थित दो सौ वर्ष प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि विधान से भगवान श्रीराम का अभिषेक और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रीमहंत रविपुरी महाराज ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आयी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होना सनातन धर्म के लिए बड़ी उपलब्धि है। भगवान श्रीराम केवल हिन्दुओं के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। पूरे देश मे इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज की प्रेरणा से मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में 2100 दीये जलाकर भगवान श्रीराम की आरती की गयी ओर भगवान को 5100 लड्डू व खीर का भोग लगाकर भक्तों को प्रसार वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि राम रावण युद्ध के दौरान जड़ी बूटी लेने हिमालय जाते समय हनुमान इसी मंदिर में विश्राम के लिए रूके थे। इस अवसर पर महंत लखन गिरी, स्वामी राजपुरी, अमन गर्ग, सुयश अग्रवाल, सतेेंद्र झा, कृष्ण चंद शर्मा, नरेश शर्मा, गगन सेठी, मुराली लाल गुप्ता, हिमांशु, श्याम अरोड़ा, अंकित गोयल, प्रवीण, शशांक कन्हैया खेवड़िया, किशन बजाज, पार्षद विनीत जौली, दीपांशु, अंकित गोयल, सौरभ बंसल, साहिल सक्सेना, पुष्पेंद्र पुष्पी, हिमांशु, नितिन आदि शामिल रहे।
शदाणी दरबार द्वारा भेंट किए चांदी के फावड़े, करनी से हुआ भूमि पूजन
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित शदाणी दरबार मंदिर की की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए भेंट किए गए चांदी के फावड़े और करनी से भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में शदाणी दरबार की ओर से भेंट की गयी वस्तुओं का प्रयोग करने पर आश्रम के सेवादारों ने हर्ष जताया है। शदाणी दरबार के सेवादार अमरलाल ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि पूजन में जिस फावड़े और करनी से प्रधानमंत्री ने पूजन किया। चांदी का वह फावड़ा तथा करनी शदाणी दरबार की ओर भेंट किया गया था। भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या गए शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत डा.युद्धिष्ठर लाल अपने साथ चांदी का फावड़ा व करनी भी लेकर गए थे। इससे शदाणी दरबार और सप्तऋषि क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हर्ष का माहौल है। ऐतिहासिक श्रीराम भूमि पूजन में दरबार की ओर से भेंट की गई वस्तुओं का उपयोग होना हमारे साथ हिंद व सिंध में रहने वाले करोड़ों भक्तो के लिए भी गर्व के बात है। संत डा.युधिष्टरलाल महाराज भूमि पूजन के बाद अयोध्या से हरिद्वार पहुंचेंगे।
फोटो नं.3-हर्ष जताते हुए
भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प की वर्षा कर किया प्रसाद वितरण
हरिद्वार। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर हिंदुवादी नेता चरणजीत पाहवा के संयोजन में ज्वालापुर के श्याम नगर कालोनी दुर्गा चैक पर भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प की वर्षा, आरती व रामधुन गाकर कर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। चरणजीत पाहवा ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए सरकार के साथ सुप्रीम कोर्ट भी बधाई का पात्र है। रामंदिर निर्माण के लिए बलिदान देने वाली कारसेवकों की आत्मा भी आज गर्व का अनुभव कर रही होगी। वीर कारसेवकों के बलिदान की वजह से ही आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वप्न पूरा हुआ है। इस अवसर पर सचिन अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, पंडित हंसराज, बिन्नी मिंगलानी, पवन पाहवा, बग्गा शर्मा, विशाल शर्मा, निर्मित पाहवा, सनी प्रजापति, रामजय सिंह, संजू शर्मा, संजय शर्मा, इंद्र शर्मा, भावना अरोड़ा, सरोज शर्मा, इंदु शेट्टी, नीलम सेठी, प्रिया आंचल, पावनी पाहवा आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment