Skip to main content

मंशा देवी के पूर्व अध्यक्ष व श्रीनिरजनी अखाड़ा के पूर्व सचिव से लाखों की धोखाधड़ी

हरिद्वार। डा.मनोज कुमार। नगर कोतवाली पुलिस नें मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और श्री निरंजनी अखाड़ा के पूर्व सचिव संत रामानंद पुरी से 43.70 लाख की नगदी समेत 90 लाख की धोखाधड़ी के मामले में दंेहरादून नेहरू कॉलोनी निवासी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाउ है। आरोप है कि माॅ बैटे ने मिलकर संत रामानंद पुरी से 43.70 लाख की नगदी समेत 90 लाख की धोखाधड़ी की। आरोप यह है कि 43.70 लाख की नगदी के अलावा रामानंद पुरी की लग्जरी कार, 20 लाख रुपये की कीमत वाला हीरों का हार, 4 लाख रुपये की सोने की चेन के अलावा अन्य सामान भी आरोपियों ने हड़प लिया है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर हरिद्वार निवासी महंत रामानंद पुरी शिष्य गुरु निरंजनदेव ने शिकायत देकर बताया कि वे लंबे सयम तक पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट में पदाधिकारी रहे हैं। उनकी शिष्या नीलम शर्मा पत्नी भूपेंद्र शर्मा निवासी ब्लॉक सी लेन-4 सरस्वती विहार बाईपास रोड नेहरू कॉलोनी देहरादून का उनके पास आना जाना था। कई साल पहले रामानंद पुरी की तबीयत बिगड़ गई थी। आरोप है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नीलम शर्मा उनको देहरादून ले गई। आरोप है कि उनकी देखभाल के लिए अलग से कमरे का निर्माण कराने की बात नीलम शर्मा ने कही थी। 1 जून वर्ष 2018 से 11 मार्च 2020 तक मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने 42.70 लाख रुपये रामानंद पुरी के बैंक खाते में जमा किये और उनके हरिद्वार से देहरादून आने-जाने के लिए लग्जरी कार भी दी। आरोप है कि जून वर्ष 2018 में नीलम शर्मा व उनका बेटा अभिषेक शर्मा मनसा देवी मंदिर स्थित उनके कमरे में आये और एक हीरों की माला कीमत 20 लाख, चार सोने की चेन कीमत 4 लाख, एक लाख रुपये की नगदी और अन्य कागजात ले गए। इस बीच रविंद्र पुरी और दीपक कुमार रामानंद पुरी को नीलम शर्मा के पास से अपने साथ हरिद्वार ले आए और अलीगढ़ से उनका उपचार कराया। अलीगढ़ से वापस आने के बाद रामानंद पुरी ने नीलम शर्मा से अपने बैंक की पासबुक, कार और अमानत के तौर पर रखी हीरों की माला, सोने की चेन, चांदी के बर्तन और 1 लाख की नगदी मांगी तो उन्होंने कुछ वापस नहीं लौटाया। आरोप है कि उनके खाते से 42.70 लाख की नगदी भी धोखाधड़ी कर निकाल ली और उनके लिए कमरे का निर्माण तक नहीं करके दिया। धोखाधड़ी कर लग्जरी कार को नीलम शर्मा ने अपने बेटे अभिषेक शर्मा के नाम ट्रांसफर करा दी। रामानंद पुरी ने आरोप लगाया कि उनकी बीमारी का फायदा उठाकर यह सब किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नीलम शर्मा और उनके बेटे अभिषेक शर्मा निवासीगण ब्लॉक सी लेन-4 सरस्वती विहार बाइपास रोड नेहरू कॉलोनी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...