Skip to main content

निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों से शुल्क मांगने और सरकार द्वारा विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने से पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। कृष्णा नगर मेयर कैंप कार्यालय से देशरक्षक तिराहा से सिंहद्वार तक निकाले विरोध प्रदर्शन के दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि अभिभावकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पांच महीने से लोगो की आर्थिक स्थिति खराब है। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। शिकायत करने पर बच्चो को स्कूल से निकालने की धमकीयां दी जा रही हैं जिससे अभिभावक बहुत परेशान हैं। सरकार आंख कान बंद करके बैठी है। हरिद्वार में तीन मंत्री होने के बाद भी लोगो को किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल रही। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर व पार्षद उदयवीर सिंह ने कहा कि जब तक अभिभावकों को न्याय नहीं मिलता तब तक कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी। स्कूल प्रबंधन की अभिभावकों और छात्रों को धमकाते हुए वीडियो भी वायरल हो रही है। उसके बाद भी सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही। पार्षद अनुज सिंह, इसरार, जफर अब्बासी ने कहा कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल साबित हो रहे हैं। कोरोना काल में व्यापार पूरी तरह से ठप्प है। लोगो के पास पैसे नहीं है। अभिभावक परेशान हैं और कर्ज ले रहे हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को उनकी सुननी चाहिए। सरकार द्वारा किसी प्रकार की मदद नहीं दी जा रही। इस अवसर पर पार्षद मेहरबान, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद शौकीन, पार्षद प्रतिनिधि तासीन, पार्षद रियाज अंसारी, पूर्व पार्षद सरफराज गौड़, पार्षद प्रतिनिधि शाहबुद्दीन अंसारी, संगम शर्मा, सुनील कुमार कडचछ, पूर्व सभासद हरीश शेरी, त्रिपाल शर्मा, शुभम अग्रवाल, विशाल राठौर, नितिन तेशवर, दिनेश पुंडीर, तेजपाल सिंह, हरद्वारी लाल, नितिन कौशिक, सुमित भाटिया, नीटू बिष्ट, जगदीप आस्वाल, संदीप गौड़, शिवम् खेवडिया, प्रेम शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजकुमार ठाकुर, कपिल शर्मा, रजत जैन, विवेक भूषण, नितिन कौशिक, गौरव शर्मा, भुवन, बृजमोहन बडथ्वाल, नवीन चिंटू, विजय, ऋषभ, विकास चैहान, हिमांशु नामदेव, आर्यन राठौर, अमित राजपूत, दीपक कोरी, लव गुप्ता, कैश खुराना, अमित चंचल, आशीष लहरी, धीरज, वसीम सलमानी, अमित वर्मा, गौरव देवलाल, धनीराम शर्मा, नीटू, पराग मिश्रा, सुनील शाहू, विजय ठाकुर, कपिल शर्मा, विकास चैहान, रजत कुमार, आशीष, हिमांशु आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।