Skip to main content

सड़कों की खुदाई में भाजपा ने मेयर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने महापौर एवं उसके पति पर सड़क खुदाई के मामले में भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए कहा कि खोदी गयी सड़क के हिसाब से नगर में कम पैसा जमा किया गया है। शुक्रवार को हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सफाई, स्ट्रीट लाईट, नालों की सफाई को लेकर कौन से दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। मेयर पति अशोक शर्मा सफाई व्यवस्था को लेकर बार बार नौटंकी करने का काम करते हैं। केआरएल कंपनी पर जुर्माना लगाने के पश्चात जुर्माने की धनराशि का आज तक कोई भी ब्यौरा ना दिया जाना महापौर की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। विकास तिवारी ने कहा कि जीयो कंपनी द्वारा रोड़ कटिंग की जा रही है। साढ़े चैदह सौ मीटर खुदाई कर दी गयी है। जिसका भुगतान पन्द्रह लाख नब्बे हजार 11 मार्च को कंपनी द्वारा किया गया। दूसरा भुगतान 9 जनवरी को पन्द्रह लाख चैवन हजार तीन सौ रूपए लेखाधिकारी नगर निगम के नाम जमा किया गया। उन्होंने जीयो कंपनी द्वारा सड़कें खोदे जाने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि अब तक शहर की सभी सड़कें खोद दी गयी हैं। अनुबंध के हिसाब से जो पैसा दिया गया है वह खोदी गयी सड़कों के अनुसार कम है। कई सौ किमी से अधिक सड़कें खोदने के बावजूद भी अब तक कंपनी द्वारा नगर निगम को कोई पैसा ना दिया जाना बड़े भ्रष्टाचार को दर्शा रहा है। अन्य विभागों के स्वामित्व की सड़कों पर कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन जीयो कंपनी द्वारा सड़कों को कई सौ मीटर खोदने के बाद भी अब तक सड़क नपाई के अनुसार पैसा नहीं लिया जाना नगर निगम की महापौर अनिता शर्मा व अन्य अधिकारियों की अनियमितताओं को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों की खुदाई के भ्रष्टाचार को लेकर जल्द ही भाजपा कार्यकर्ता जिला अधिकारी से इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। विकास तिवारी ने यह भी कहा कि जबकि कंपनी द्वारा खोदी गयी सड़कों का अग्रिम भुगतान दिए जाने के पश्चात जो सड़कें नियमों के अनुरूप खोदी गयी हैं। उनका पैसा अभी तक ना दिया जाना महापौर की बड़ी उदासीनता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा लगातार नालों की सफाई को लेकर नौटंकी करते चले आ रहे हैं। वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, तरूण नैय्यर आदि भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।