हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार के वार्ड नंबर 4 व 5 की बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान भीमगोडा में सम्पन्न हुई। बैठक में रामलीला मैदान भीमगोड़ा के पूरे परिसर में टीन शेड लगवाने और बनखंडी आश्रम की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन क्षेत्र की जनता द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी मंत्री प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि शहरी विकास मंत्री द्वारा भीमगोडा के पूरे रामलीला मैदान में टीन शेड लगाने का प्रस्ताव एवं वनखंडी आश्रम के पीछे पहाड़ की और सुरक्षा दिवार बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत होकर धन आवंटित हो गया है और जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। हरकीपौड़ी क्षेत्र का व अन्य घाटों का सौन्दर्यकरण सभी सड़कों पर आधुनिक लाईट, नेशनल हाईवे का जल्द निर्माण, हाईवे पर शहर क्षेत्र में पुलों का निर्माण कार्य व शहर के गली मौहल्लों में पानी व सीवर का कार्य मंत्री मदन कौशिक द्वारा कराया जा रहा है। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि एक तरफ मंत्री मदन कौशिक द्वारा विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। जीओ कंपनी ने नगर निगम से सड़क खोदने हेतु केवल १४०० मीटर की अनुमति ली है। परन्तु १०० किमी से अधिक सड़क खोद चुके हैं। नगर निगम की मेयर करोड़ों रुपए के इस भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि भाजपा पूरे प्रकरण की जांच की मांग कर रही है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री तरुण नैयर, कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया, विमल त्यागी, मंयक मूर्ति भट्ट, सुशील कर्णवाल, बीना कम्बोज ने विचार रखे। बैठक में उमा गिरी, उमा बिष्ट, बीना पंत, संजना, राधा, संगीता, पवन सक्सेना, हिमांशु पंत, राहुल पाठक,अजय चंचल, अशुंल गोयल, सूरज निषाद, देव गिल, सचिन श्रीवास्तव, अणु चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment