हरिद्वार। यूकेडी जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने ग्राम रावली महदूद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संदीप कुमार को ग्राम अध्यक्ष, राज को उपाध्यक्ष, रवि कुमार को महामंत्री तथा देवेंद्र कुमार को सचिव मनोनीत किया है। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उत्तराखण्ड क्रांति दल बढ़चढ़ कर भाग लेगा और जिले में यूकेडी का परचम लहरायेगा। जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि रावली महदूद से गांव गांव उक्रांद मिशन 2022 के पहले चरण का शुभारम्भ किया गया है। जनपद के प्रत्येक ग्राम में इकाईयां का गठन दल को मजबूत बनाया जाएगा। ग्राम रावली मह्दूद अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि रावली महदूद के हितों की हमेशा अनदेखी की गयी। वे निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी को निभाते हुए ग्रामवासियों के हितों और समग्र विकास के लिये तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर दल के केन्द्रीय महामंत्री चैधरी बृजबीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, शशांक सिंह, सचिन चैहान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, विशाल आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment