हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्रतार लगातार तेज हो रही है। बुधवार को भी जनपद में 142 नये संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में आॅकड़ा छह हजार की ओर अग्रसर है। 47लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। हलांकि अभी 401एक्टिव मामले है,जो विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में भर्ती है। बुधवार को 2018 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जनपद में कटेनमेंट जोन भी संख्या भी बढ़कर 388 हो गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 142 नये मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5758 हो गयी। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 401 है,जो विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में भर्ती है। जबकि विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रो में 4208व्यक्तियों को भर्ती कराया गया है। जनपद में अब तक 78008 व्यक्तियों के सैंपल जांच कोविड 19 जांच के लिए गये,जिसमें से 73807व्यक्तियों की रिपोट प्राप्त हो गयी है,जबकि 2453 सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है।बुधवार को जनपद में 47लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। कटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 388 हो गयी। बुधवार को हरिद्वार शहरी क्षेत्र से 64,बहादराबाद क्षेत्र से 23,रूड़की क्षेत्र से 40,भगवानपुर से 8 तथा नारसन क्षेत्र से 7कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आये है। बुधवार को 18सरकारी कार्मिकों के अलावा 6गर्भवती महिला भी पाॅजिटिव पायी गयी है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment