हरिद्वार। नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा है कि भारत की बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में अवरोधक साबित हो रही है। सरकार को कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। शिक्षा चिकित्सा जैसी सुविधाओं का अभाव हो रहा है। जिस प्रकार मोदी सरकार ने धारा 370, तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं उसी प्रकार प्रस्ताव लाकर कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून पारित करना चाहिए। तभी देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा और देश में रामराज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में ही इस तरह के ऐतिहासिक निर्णय लिए जा सकते हैं। मोदी सरकार लगातार ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर रही है। बढ़ती जनसंख्या के कारण देश का सुनियोजित विकास नहीं हो पा रहा है। सरकारी सुविधाओं का लाभ भी पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों की कमी हो रही है। बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण एवं महामारियों को भी न्यौता देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अतिशीघ्र जनसंख्या नियंत्रण पर ठोस कानून बनाएं जाएं। जो लोग जनसंख्या को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन लोगों की सरकारी सुविधाएं बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या का बढ़ता घनत्व देश के लिए खतरे का संकेत बनता जा रहा है। सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून पारित करना चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment