हरिद्वार। भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड एक और चार में कोरोना जन स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाते हुए लोगों का आॅक्सीजन लेवल व तापमान जांचा। मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने बताया कि वार्ड एक में पार्षद अनिल मिश्रा और चार में भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी के नेतृत्व में और भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के संयोजन में चलाए गए इस अभियान में कुल 65 घरों में परीक्षण किया गया। जिसमें 182 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी का तापमान और ऑक्सीजन लेवल सामान्य पाया गया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी घर घर जाकर तापमान और ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य की सुरक्षा देना ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। जिस प्रकार से कोरोना को लेकर के पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी संकल्प बद्ध है कि हरिद्वार में कोरोना को समाप्त किया जाए और यह अभियान उसी रणनीति का एक हिस्सा है। पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि वार्ड एक में अभियान की शुरुआत की गई है। जब तक वार्ड के एक-एक घर और सभी नागरिकों की जांच नहीं हो जाती। यह अभियान जारी रहेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment