Skip to main content

भाजपाइयों ने घर-घर जाकर शुरू किया कोरोना जन स्वास्थ्य परीक्षण अभियान

हरिद्वार। सेवा सप्ताह के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमगोड़ा नई बस्ती में घर-घर जाकर कोरोना जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों का तापमान, पल्स और आॅक्सीजन लेवल चेक किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक वार्ड में प्रारंभ किया जाएगा। जिसके तहत सभी पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार शहर में कोरोना का लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। उसमें यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिस नागरिक का तापमान अगर सामान्य से ज्यादा पाया जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल में जाने की सलाह दी जाएगी और यदि स्थिति ज्यादा खराब होती है तो उन्हें एंबुलेंस के द्वारा हायर सेंटर भिजवाया जाएगा। भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार कोरोना से लड़ रहा है। हरिद्वार भाजपा के कार्यकर्ता भी उनका अनुसरण कर रहे हैं और लगातार सेवा भाव और सेवा कार्य के माध्यम से जन सेवा में लगे हुए हैं। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि यह अभियान के तहत शहर में प्रत्येक घर घर जाकर प्रत्येक नागरिक की जांच करने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें इससे बचने के उपायों के बारे में भी अवगत कराएंगे।  इस अवसर पर मंडल महामंत्री तरुण नैयर, पार्षद अनिल वशिष्ठ, सुभाष सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा गुजराल, वार्ड अध्यक्ष महेंद्र सैनी, सुशील कंडवाल, रुपेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...