हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने महामंत्री चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में शिव मूर्ति चैक पर नगर निगम महापौर अनीता शर्मा पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव ना कराने तथा सफाई व्यवस्था संभालने में नाकामी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। चंद्रकांत पांडे ने कहा कि महापौर की नाकामी के चलते पूरा शहर डेंगू की चपेट में है। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां घर घर दस्तक दे रही हंै। शहरवासी बीमारी की चपेट में हैं। लेकिन मेयर केवल राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सभी कालोनियों में दवाओं का छिड़काव तथा सेनेटाइजेशन किया जाए। वरना कार्यकर्ता मेयर कार्यालय का घेराव करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि नगर निगम की नाकामी के चलते पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। बार-बार मांग करने के बाद भी नालियां साफ नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मेयर व उनके पति राजनीतिक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि महापौर ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिलकर मेयर को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे और पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा की नगर निगम अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन नहीं कर रहा है। भाजयुमो जिला मंत्री प्रदीप त्यागी और भाजपा नेता गौरव भारद्वाज ने कहा कि शहरवासियों के सब्र का बांध टूट चुका है। शहरवासी बीमारी की चपेट में है। डेंगू और मलेरिया से कई व्यापारियों की जान जा चुकी हैं। लेकिन उसके बाद भी नगर निगम की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में किरण भारद्वाज, पंकज शर्मा, अनिल पहलवान, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार, पूनम माकन, मनीष चैटाला, शिवम ठाकुर, बृजेश भदौरिया, विकल राठी, सुंदर शर्मा, अर्चित चैहान, इष्ट देव सोनी, रवि चैहान, प्रीतम चैहान, कुणाल सिंह, लाला राजपूत, भूषण सुनेजा, सोनू कोरी, साजन सिंह, गोपाल सिंह, विनोद कुमार, नीरज कोरी, अंशुल बालाजी, राहुल चंचल, गौरव वर्मा, राहुल रंगोलियां, हरीश कुमार, विक्की चंचल, बंटी, तुषार कुमार, अखिलेश कुमार, निर्मल देवी, माधुरी देवी, राजेश्वरी देवी, बसंती देवी, राजू देवी, संतोष देवी, ऋषि पाल सिंह, गंगा देवी, सिया राम सिंह, भूषण कुमार, राजकुमार प्रिंस, कपिल त्यागी, विष्णु गोस्वामी, संजय शर्मा, सचिन त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment