Skip to main content

भगवान बद्रीनाथ की पूजा अर्चना के पश्चात छड़ी को साधुओं को सौंप दिया गया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा गत 17सितम्बर को हरिद्वार से प्रारम्भ की गयी श्रीपंच दशनाम जूना आनंद अखाड़ा की प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा सोमवार सबेरे बद्रीनाथ धाम दर्शना के लिए पहुची। छड़ी के प्रमुख महंत व जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि के नेतृत्व में पवित्र छड़ी के साथ गए साधुओं के जत्थे को मन्दिर में प्रवेश नही करने दिया गया,केवल पुरोहितों द्वारा पवित्र छड़ी को मन्दिर के गर्भगृह मेे ले जाया गया और भगवान बद्रीनाथ की पूजा अर्चना के पश्चात छड़ी को साधुओं को सौंप दिया गया। भगवान बताते चले कि गत दिनों पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती बद्रीनाथ धाम दर्शनों के लिए आयी थी,लेकिन उनकी कोरोना रिर्पोट पाॅजिटिव आने के कारण बद्रीनाथ धाम मन्दिर सेनेटाइज कर आम श्रद्वालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। पवित्र छड़ी को माणा गांव से आगे व्यास गुफा व अन्य पौराणिक स्थलों पर भी प्रशासन ने नही जाने दिया। श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज ने बताया बद्रीनाथ से वापिसी में पवित्र छड़ी ने पाडुकेश्वर तीर्थ में पूजा अर्चना की तथा योग बद्री के दर्शन किए। पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख है कि पांडकेश्वर को पांडवों के पिता पांडू ने बसाया था तथा यही पर पांचो पांडव भाइयों का जन्म हुआ था तथा पांडू का निधन भी यही हुआ था। महाभारत युद्व समाप्त होने पर पांडव यहां आए थे। पांडकेश्वर में भगवान विष्णु  की मूर्ति का ध्यान की मुद्रा में है,इसलिए इस स्थान को योगधाम बद्री कहा जाता है। शीतकाल में भगवान बद्रीनाथ के कपाट बंद होने पर पाडंकेश्वर में ही भगवान बद्रीनाथ की शीतकालीन पूजा होती है। इसके अतिरिक्त यहां कुबेर और भगवान विष्णु की उत्सव मूर्ति की भी शीतकाल में पूजा होती है।       पांडकेश्वर में मन्दिर दर्शनों के पश्चात साधुओं के जत्थे जिसका नेतृत्व छड़ी महंत शिवदत्त गिरि,श्रीमहंत विश्वम्भर भारती,श्रीमहंत पुष्करराज गिरि,महादेवानंद गिरि,महंत परमानंद गिरि,महंत मोहनानंद गिरि,महंत पारसपुरी,महंत रूद्रानंद सरस्वती,महंत अमृतपुरी,महंत हरिओमपुरी,महंत मनोहर पुरी,महंत भावपुरी,महंत शिवपाल गिरि,महंत शांताकार गिरि,महंत राम गिरि,महंत नितिन गिरि आदि कर रहे थे। पवित्र संगम विष्णु प्रयाग पहुचे,जहां अलकनंदा और धौलीगंगा का संगम स्थल है। यहां स्थित प्राचीन विष्णु मन्दिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गयी तथा विष्णुकुण्ड में स्नान कराया गया। छड़ी प्रमुख श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया मार्ग खराब होने के कारण पवित्र छड़ी का गोविंद घाट घाघरिया तथा लक्ष्मणकुण्ड दर्शनों का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब पवित्र छड़ी रात्रि में जोशीमठ में ही विश्राम करेंगी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।