हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने दो अक्तूबर को होने वाले सांकेतिक धरने को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही धरने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दूसरे चरण में दो अक्तूबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन होना था। लेकिन कोरोना के चलते में भीड़ एकत्रित होने की आशंका के कारण अनुमति न मिलने पर अपने-अपने प्रदेशों में जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। दो अक्तूबर के सांकेतिक धरने को सफल बनाने की तैयारी पर विचार विमर्श करने के बाद धरने की सफलता के लिए गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी अध्यक्ष अशोक तेश्वर, मोहन कुमार काला, रामेश्वर प्रसाद, आत्माराम बेनीवाल और बनारसीदास गौड़, श्याम सिंह व कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश वाल्मीकि, अमित सहदेव, मुनेश वाल्मीकि, प्रकाश चंद, प्रेमचंद को सौंपी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक को दोनों मंडलों की समस्त व्यवस्थाओं को देखेंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment