हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम घाट पर गुरुवार शाम को गंगा स्नान करने के दौरान गंगनहर में पानी की तेज बहाव में गायब महिला का शुक्रवार को कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह से महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उधर महिला का पति भी हरिद्वार पहुंच चुका है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से छपरा बिहार की रहने वाली सिद्धि तिवारी 35 पत्नी सुधीर तिवारी गुरुवार शाम को प्रेमनगर आश्रम घाट से गंगा स्नान करते वक्त बह गई थी। शाम को अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया था। अगले दिन शुक्रवार सुबह जल पुलिस ने प्रेमनगर आश्रम घाट से लेकर जटवाड़ा पुल तक सर्च अभियान चलाया। महिला यहां हरिद्वार में कनखल के विष्णुलोक कॉलोनी में कई साल से रह रही थी। महिला का पति सहारनपुर की एक कंपनी में काम करता है। घटना के बाद गुरुवार की रात को ही पति हरिद्वार पहुंच गया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तलाश जारी है
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment