हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देशों के बाद डेगू के विरूद्ध अभियान के तहत रविवार को डे आॅफिसर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चैहान के नेतृत्व में नगर निगमों और अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी के साथ सक्रिय रूप से अभियान चलाया और कई स्थानों पर लार्वा नष्ट किया। मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह हरिद्वार की टीम ने राजकीय आवास की पूल्ड कॉलोनी, न्याय विभाग के आवासों एवं कलेक्ट्रेट आवास की कॉलोनी का निरीक्षण कर कूलर, बाहर रखे बर्तनों आदि में लार्वा की जाँच कर लार्वा नष्ट किया। लोगों को जागरूक कर समझाया कि साफ सफाई पर ध्यान दें एवं लार्वा नष्ट करने के लिए मिट्टी तेल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करते रहें। समस्त विकासखण्डों की 46 ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में डेंगू अभियान चलाया गया। तहसील लक्सर में भी एस डी एम के निर्देशन में अभियान चलाया गया। नगर पंचायत झबरेडा में भी व्यापक अभियान चलाया। नगर निगम रूडकी द्वारा द्वारिका कालोनी, इरिगेशन कालोनी, शिव विहार कालोनी, नगर निगम आवासीय कालोनी, दयालबाग कालोनी में अभियान चलाया गया। चीफ फायर ऑफिसर नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में फायर स्टेशन मायापुर, सिडकुल, रुड़की, भगवानपुर तथा लक्सर में समस्त कर्मचारियों को एकत्रित कर कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए डेंगू मलेरिया आदि के लार्वा को नष्ट किया। फायर सर्विस परिसर की सफाई कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से की गई। कार्यक्रम का संयोजन डिप्टी कलेक्टर सह नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी ने किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment