हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान चलाया गया। जिसमे हिमालय की रक्षा के लिए सतत समावेशी विकास पर जोर दिया गया। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस लगातार मांग करती आ रही है कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। जल जंगल जमीन सुरक्षित नही होंगे तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य घोर संकट में होगा। हिमालय के जल पर भारत, नेपाल, भूटान, चीन आदि कई देशों की करोड़ो की आबादी निर्भर है। इसलिए हिमालय की कीमत को हमे समय रहते समझना होगा व इसके संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष विभाष मिश्रा व कांग्रेस नेता सुमित तिवारी ने कहा कि हिमालय हमारी प्राकृतिक अमूल्य धरोहर है। जिसके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस लगातार हिमालय की रक्षा के लिए अग्रसर है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि बहादुर, ओपी चैहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष कपिल, अनिल भास्कर, रविश भटीजा, नमन अग्रवाल, दीपक जखमोला, हिमांशु बहुगुणा, प्रेम शर्मा, बादल गोस्वामी, हरीश साहनी, नितिन यादव, आकाश भाटी, तुषार कपिल, विशाल राठौड़, विकास कुमार, रजत जैन, अमन, लक्ष्य, हिमांशु धीमान, प्रफुल्ल, विकास, देव, अभय, शाहनवाज कुरैशी, वीरेंद्र पाल, रुद्र शर्मा आदि लोग शामिल हुए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment