हरिद्वार। जनपद में कोविड19 यानि कोरोना संक्रमण का शतकीय रफ्रतार जारी है,शुक्रवार को जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 106नये मरीजों की पहचान की गयी,इनमें पांच गर्भवती महिला भी शामिल है। शुक्रवार को बहादराबाद क्षेत्र से सबसे ज्यादा 50संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7213 हो गयी,हलांकि एक्टिव केसों की संख्या 256 है,जिनका उपचार विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में जारी है,अभी भी तीन हजार से अधिक लोगों के सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या भी 6सौ से उपर पहुच गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 106नये मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7213 हो गयी है। इसके साथ ही जनपद में 39 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। 1424 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जबकि कटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 616 हो गयी है। शुक्रवार को जनपद में बहादराबाद क्षेत्र से 50,हरिद्वार शहरी क्षेत्र से 18,रूड़की क्षेत्र से 19,लक्सर क्षेत्र से 13 के अलावा भगवानपुर से चार तथा नारसन क्षेत्र से 2संक्रमितों की पहचान की गयी। शुक्रवार को संक्रमितों में चार गर्भवती महिला भी शामिल है,जबकि चार स्वास्थ्यकर्मी भी पाॅजिटिव पाये गये है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment