शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के पाॅजिटिव आने के बाद 17 तक कार्यालय बंद
हरिद्वार। कई दिनों के बाद रविवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के नये मरीजों की संख्या में गिरावट आयी। रविवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 89 मरीजो की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद मे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6431 हो गयी है। हलांकि एक्टिव मरीजों की संख्या 386 है,जो कोविड केयर केन्द्रों मंे भर्ती है। रविवार को 39मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कटेनमेंट जोन की संख्या 458 है,जबकि 1140 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये गये। 3083लोगों के सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार जनपद से अब तक 84096लोगों की कोविड जांच की गयी,जिनमें से 72965 नेगेटिव,6431 पाॅजिटिव तथा 3083 सैंपल की जांच का इंतजार है। रविवार को 1140लोगों के कोविड19 के सैंपल लिये गये। अभी भी जनपद के विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में 4208लोगों को भर्ती किया गया है,जबकि 4205 को अवमुक्त किया जा चुका है। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या 458 हो गयी है। रविवार को कोविड 19 यानि कोरोना संक्रमण के 89नये मरीजों की पहचान की गयी।39 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। रविवार को हरिद्वार शहरी क्षेत्र से 46,बहादराबाद क्षेत्र से 21,रूड़की क्षेत्र से 15 के अलावा लक्सर व भगवानपुर से 3-3 व नारसन से एक संक्रमित की पहचान की गयी। दूसरी ओर मुख्य शिक्षा कार्यालय रोशनाबाद में कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की कोविड जांच में 8 कर्मी पाॅजिटिव पाये गय है। आठ कर्मचारियों के पाॅजिटिव पाये जाने के बाद कार्यालय को 17 सितम्बर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी को अपने अपने घर से कार्य करने की अनुमति दी है।
Comments
Post a Comment