हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्रतार अपनी गति से जारी है। बुधवार को जनपद में 114 कोविड19 यानि कोरोना संक्रमण के नये मरीजों की पहचान की गयी इनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल है,जबकि 30कोविड मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 7800 के पार पहुच गयी। कटेनमेंट जोन की संख्या धट गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 114 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7815 हो गयी है। हलांकि जनपद में एक्टिव केस की संख्या 383 बताई जा रही है। 30कोविड मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हे डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही जनपद में कोरोना जांच का आॅकड़ा एक लाख को पार कर गया। अब तक जनपद से 100655लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए भेजे गये,जिनमें से 98444लोगों के सैंपल की जांच रिर्पोट आ चुकी है। इनमें से 88589नेगेटिव,7815पाॅजिटिव के अलावा 2211लोगों के सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। बुधवार को जनपद से 1322 लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए भेजे गये। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 350 हो गयी है। बुधवार को नये मरीजों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल है। नये कोविड मरीजों में हरिद्वार शहरी क्षेत्र से 43,बहादराबाद क्षेत्र से 38,रूड़की क्षेत्र से 29,लक्सर से दो के अलावा नारसन व भगवानपुर क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति शामिल है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment