हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवाह्न पर हरिद्वार में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य जांच अभियान का क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में वार्ड नं. 3 में भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री तरूण नैयर की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि इस अभियान के तहत हरिद्वार विधानसभा के सभी वार्डों में क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच अभियान चला रहे हैं तथा किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर तुरन्त स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन को बुलाकर उपचार हेतु चिकित्सालय में भिजवाया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि स्वच्छता व सजगता से ही कोरोना, डंेगू जैसे महामारियों की रोकथाम संभव है। शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि निसंदेह इस अभियान को चलाने के लिए शहरी विकास मंत्री, पार्षद अनिरूद्ध भाटी व समस्त भाजपा कार्यकत्र्ता बधाई के पात्र हैं। भाजपा मण्डल महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि लाॅकडाउन लगने के पश्चात ही भाजपा कार्यकत्र्ता सेवा कार्यों में जुटे हैं। स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत शिवक्ति धर्मशाला से राम मंदिर तक अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य जांच अभियान में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा, प्रमोद पाल, आदर्श पाण्डेय, रूपेश शर्मा, अमित गुप्ता, सूर्यकान्त शर्मा, नीरज शर्मा, पंकज जोशी, नरेश पाल, सोनू पंडित, आशीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, आदित्य, भारत नन्दा, विनोद पाठक, सुनील सैनी, राजेन्द्र यादव, राघव ठाकुर समेत अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment