हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में खड़खड़ी में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। नितिन यादव ने कहा जनता में राष्ट्र के प्रति प्रेम को उजागर करने के लिए माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन आयोजित किया जाता है। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की दलदल में फंस चुका है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पुष्पा जोशी व बीना कपुर ने कहा कि सेवादल की मूल भावना को घर घर पहुंचाया जाएगा। ध्वजारोहण से पूर्व सेवादल कार्यकर्ताओं ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानीत भी किया। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क ने किया। इस दौरान सेवादल महामंत्री मुकेश आहूजा, मनोज महंत, सुभाष कपिल, पार्षद कैलाश भट्ट, तुषार कपिल, नीतू बिष्ट, तरुण व्यास, मोनिक धवन, ओम प्रकाश शर्मा, तरुण सैनी, दीप बिष्ट, आकाश भाटी, शिवम् गिरी, अंकित शर्मा, सुमित, मोहन, काकू, पवन सिंधी, अरविन्द चैहान, तरुण सिंधी, रोहतास, भारत गिरी, राजेंद्र कश्यप, कन्हैया चंचल, वेदांत उपाध्याय, कुणाल गिरी, शुभम जोशी, शानू गिरी, महेंद्र राजपूत, नीरज पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment