हरिद्वार। कृष्णा नगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि युवाओं का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है। बीजेपी की नीतियों से निराश युवा लगातार कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जिससे युवा हताश व निराश हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है। रोजगार के नाम युवाओं को झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने युवा वर्ग में निराशा बढ़ रही है। कांग्रेस बेरोजगार युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। अशोक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में बहुत अधिक संख्या में युवा कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त है। युवा वर्ग स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ही लड़ सकती है। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में यशवंत शर्मा, मन शर्मा, हर्ष शर्मा, शशांक चैहान, अनुज राजा, राम राणा, अर्पित शर्मा, अंकित शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व सभासद हरीश शेरी, बीना कपूर, सुषमा सहगल, नितिन तेश्वर, त्रिपाल सिंह, गौरव शर्मा, सुमित भाटिया, मनोज सैनी, वसीम सलमानी, अमित राजपूत, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment