हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की पहल पर अमृत योजना के माध्यम से उत्तरी हरिद्वार स्थित कैलाश गली में नई पेयजल लाईन डालने के कार्य का शुभारम्भ क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी एवं युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि तीर्थनगरी को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करना व मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कैलाश गली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की पहल पर अधिक क्षमता वाली नई पेयजल लाईन डाली जा रही है। इस पेयजल लाईन से क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कैलाश गली दो वार्डों को जोड़ती है। इस नई पेयजल लाईन का लाभ वार्ड नं. 3 व वार्ड नं. 4 के क्षेत्रवासियों को मिलेगा। पूर्व सभासद डाॅ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा ने पेयजल लाईन के कार्य हेतु शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मोहित प्रजापति, वार्ड अध्यक्ष विनोद गिरि, मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, डाॅ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, व्यापारी नेता ललित सचदेवा, दीपक चैहान, हरीश अरोड़ा, विकास शर्मा, बूथ अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, पवन पाण्डेय, रूपेश शर्मा, भारत नन्दा, सोनू पंडित, दिनेश शर्मा, हरीश शर्मा, मुकुल झा, गौरव सामंत, सीताराम बडोनी, अश्विनी विश्नोई, आयुष सती, उदयभान, अशोक विश्नोई, विशाल सहगल, बूथ महामंत्री नीलम गोस्वामी, बूथ उपाध्यक्ष अंकिता मल्होत्रा, उमेश तिवारी, राहुल भारद्वाज, राम राजपूत, विवेक शर्मा आदि समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment