Skip to main content

किसान सशक्तिकरण संरक्षण और मूल्य आश्वासन एग्रीमेंट के नाग पर कृषि क्षेत्र में ठेका प्रथा लागू करना चाहती -अम्बरीष कुमार

हरिद्वार। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने संसद में पारित कृषि विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कॉरपोरेट के दबाव में कृषि क्षेत्र की नीतियों का निधारण करने पर आमदा है। किसान सशक्तिकरण संरक्षण और मूल्य आश्वासन एग्रीमेंट के जरिए सरकार कृषि क्षेत्र में ठेका प्रथा लागू करना चाहती है। जिससे जमीन धीरे-धीरे किसानों से छीन जाएगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम की परिधि से तथा स्टाॅक करने की सीमा समाप्त कर जमाखोरी को बढ़ावा देना चाहती है। इसी प्रकार तीसरे बिल के जरिए मंडी समितियों को अथवा कृषि उत्पादन मार्केटिंग को समाप्त कर कॉरपोरेट्स के हाथों में सौंप देना चाहती है। इसका प्रभाव यह होगा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की प्रणाली समाप्त होने के साथ-साथ खाद्यान्नों की सरकारी खरीद भी बंद हो जाएगी। इस सब के कारण गरीब मध्यमवर्ग बुरी तरह प्रभावित होंगे और जमाखोरी कर कारपोरेट कंपनियां महंगे मूल्य पर खाद्यान्न बचेगी। इस प्रणाली से धीरे-धीरे सस्ते सरकारी गल्ले की व्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव होगा। क्योंकि यदि भारतीय खाद्य निगम के पास अन्न का भंडार ही नहीं होगा जो कि राज्यों की मंडी समितियों के द्वारा ही भारतीय खाद्य निगम खाद्यान्न प्राप्त करता है। यह इस बात से सिद्ध होता है कि कोरोना संक्रमण विपत्ति के समय भी गरीब को अनाज देने की समस्या इसलिए उत्पन्न नहीं हुई कि गोदाम अनाज से भरे हुए थे। इसी व्यवस्था के चलते स्वतंत्रता के पश्चात भारत में कभी भी अकाल नहीं पड़ा। भारत गांव का देश है, गांव का मतलब है खेत किसान और मजदूर। यदि यही मिट जाएंगे और इनके स्थान पर कॉरपोरेट बैठ जाएंगे तो भारत का क्या होगा। आजाद भारत में केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों का भी हनन करके कॉर्पोरेट घरानों की जमीदारी कायम करना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों, व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सबने एक तानाशाह के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना। सभी मिलकर इस आंदोलन का समर्थन करें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...