हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण का लगातार शतकीय कहर जारी है। शुक्रवार को भी सौ से अधिक कोविड19 के नये संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आॅकड़ा पांच हजार से उपर हो गया। 44लोगों को स्वस्थ होने पर कोविड केन्द्र से डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 516 हो गयी है। शुक्रवार को साढे तीन हजार से अधिक सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 136 नये मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों का आॅकड़ा बढ़कर 5164 हो गया। 44 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 71235 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये,जिनमें से 66042 लोगों के रिर्पोट प्राप्त हो गये,जबकि 3500 सौ से अधिक सैंपल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को 1411 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जनपद में कटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 516 हो गयी है।शुक्रवार को हरिद्वार शहर से 44,बहादराबाद क्षेत्र से 12,नारसन क्षेत्र से 18,रूड़की क्षेत्र से 58 के अलावा लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र से दो-दो पाॅजिटिव की पहचान की गयी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment